फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में बड़े जिस्मफरोशी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस छापे में 7 महिलाएं और 2 युवक गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2019 08:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पठानकोट के एक मोहल्ला में गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर सात महिलाओं सहित दो युवकों को जिस्मफरोशी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर दो में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुप्त सूचना मिलने पर गुरुवार देर रात डीएसपी प्रेम कुमार, थाना मामून की प्रभारी हरप्रीत कौर के साथ पुलिस टीम ने एक घर पर दबिश दी।

विज्ञापन


गिरोह की संचालिका दरवाजे पर ही बैठी हुई मिल गई, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने महिलाओं और युवकों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया गया। डीएसपी सिटी प्रेम कुमार ने बताया कि जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ढाकी स्थित एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है।

इस पर सब इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने महिला पुलिस तथा अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ घर में छापेमारी कर 7 महिलाओं और दो युवकों समते 9 लोगों को काबू कर लिया। जांच में पता चला कि गिरोह की संचालिका इस धंधे को अपने भाई के घर से लंबे समय से चला रही थी। 
विज्ञापन


संचालिका की महिला पुलिस ने तलाशी ली तो उसके गले में पड़े पर्स से 82 हजार 400 रुपये मिले। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 में मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक इन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका था। पुलिस को इस गिरोह में अन्य लोगों के शामिल की आशंका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें