फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: कपूरथला में रिटायर्ड बैंककर्मी की बेरहमी से हत्या, पत्नी की पहले हो चुकी मौत, दो बच्चे विदेश में

Fri, 01 Dec 2023 06:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह (76) अकेले रहता था। उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है और वह कुछ वर्ष पहले कोऑपरेटिव बैंक से रिटायर्ड हुआ था। उसके दो बच्चे विदेश में रहते थे। देर रात कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुसे और हत्या कर दी।
विज्ञापन
बलवंत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला जिले के गांव दयालपुर में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक रिटायर्ड बैंककर्मी के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे भुलत्थ के डीएसपी और थाना सुभानपुर की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। डीएसपी भारत भूषण सैनी ने बताया कि घटनास्थल को देखने पर लगता है कि घर में चोरी की नीयत से घुसे अज्ञात लोगों ने हत्या की है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान बलवंत सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह (76) अकेले रहता था। उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है और वह कुछ वर्ष पहले कोऑपरेटिव बैंक से रिटायर्ड हुआ था। उसके दो बच्चे विदेश में रहते थे। देर रात कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुसे और हत्या कर दी। उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि अज्ञात हत्यारे घर में चोरी की नीयत से घुसे थे। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें