सेक्टर-7 के एससीओ नंबर-20 स्थित रेस्टोरेंट में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। चार फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक लाखों का सामान आग की चपेट में आ चुका था।
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट की है। फायर कंट्रोल रूम में सुबह 8:58 बजे आग लगने की सूचना आई।
इसके बाद मनीमाजरा फायर स्टेशन से दो, सेक्टर-17 से एक और इंडस्ट्रियल एरिया स्टेशन से एक गाड़ी पहुंची। हालांकि तब तक आग भड़क चुकी थी। दमकल विभाग की सावधानी से कुछ सामान बाहर निकलवाया गया और आग पर काबू पा लिया गया।
रेस्टोरेंट के मालिक सचिन जोशी का दावा है कि ढेरों कांच के बर्तन, जूस से भरे डिब्बे, एसी और काफी संख्या में फर्नीचर आग की चपेट में आ गया। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने भड़की आग को रसोई की ओर जाने से रोका। इसके साथ सिलेंडर भी बाहर निकाल लिया।