फेसबुक पर दोस्ती के बाद चंडीगढ़ की युवती से दुष्कर्म के आरोप में मेरठ निवासी युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सेक्टर-36 थाना पुलिस को दी शिकायत में 23 वर्षीय युवती ने बताया है कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। 2017 में उत्तरप्रदेश के जिला मेरठ के अंबेडकर नगर निवासी वैभव बलोटिया (25) से फेसबुक पर दोस्ती हुई। इसके बाद उन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। उन्होंने एक-दूसरे के साथ घर बसाने का फैसला ले लिया।
आरोपी वैभव उससे मिलने के लिए चंडीगढ़ आने लगा। उसे अपने विश्वास में लेकर आरोपी कई बार सेक्टर-22 और सेक्टर-36 थाना अंतर्गत कुछ होटलों समेत अन्य जगहों पर ले गया। यहां शादी के झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। धीरे-धीरे आरोपी युवक ने दूरी बनानी शुरू कर दी और शादी से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर थाना-36 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी गिरफ्त से बाहर है। जांच के दौरान पता लगा कि आरोपी मुंबई में रह रहा है।