फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत भगाने की आड़ में दो बहनों से रेप

Sun, 13 Jul 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
भूत बाधा खत्म करने की आड़ में हरियाणा के अंबाला शहर के सद्दोपुर इलाके के एक युवा तांत्रिक ने दो किशोर बहनों के साथ नशीला जूस पिलाकर दुराचार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


परिजनों के साथ थाने पहुंची दोनों पीड़ित बहनों की शिकायत दर्ज करते ही महेशनगर पुलिस ने शनिवार देरशाम तांत्रिक शंटी को हिरासत में ले लिया। दोनों किशोरियों का पुलिस ने कैंट के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है। महेशनगर पुलिस का कहना है कि शंटी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

अस्वस्थ रहती थीं दोनों बहनें

कैंट के छोटा खुड्डा कलां गांव की रहने वाली दो बहनें पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। बताया गया कि दोनों बहनों को भूत बाधा है। जिस वजह से वे कमजोर रहती हैं और शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं। गांव के एक व्यक्ति ने किशोरियों के परिजनों को बताया कि शहर के सद्दोपुर इलाके में उसका जानकार तांत्रिक है, जो भूत बाधा का  इलाज करता है।

बातचीत होने पर तांत्रिक शंटी ने दोनों बहनों को कुछ दिन उसके घर ही छोड़ने को कहा ताकि वह दोनों बहनों की भूत बाधा का ठीक से इलाज कर सके। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बच्चियों के स्वस्थ्य होने की आस बांधते हुए उन्हें तांत्रिक के घर छोड़ दिया।
विज्ञापन

तांत्रिक शंटी गिरफ्तार

अब पांच दिन बाद जब दोनों बहनों को वहां से वापस लाया गया तो बेटियों की दास्तान सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे उन्हें लेकर सीधे महेशनगर थाने पहुंचे। पुलिस के अनुसार किशोरियों ने बताया कि वह तांत्रिक पता नहीं दिन भर क्या करता रहता था और रात को नशीला जूस पिला देता था। उसके बाद वह मदहोश हो जाती थीं और उसके बाद वह उनके साथ दुराचार करता था। पुलिस ने किशोरियों की शिकायत सुनने के तुरंत बाद तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सनसनीखेज है। शिकायत में बताया गया है कि तांत्रिक शंटी भूत बाधा भगाने की आड़ में दोनों बहनों को अपने घर रखे हुए था और तांत्रिक ने दोनों के साथ इलाज की आड़ में दुराचार किया है। तांत्रिक शंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है।
-रजनीश यादव, थाना प्रभारी, महेशनगर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें