फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार पीड़िता के परिवार का गांव से पलायन

Sat, 12 Jul 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार पीड़िता के परिवार ने गांव से पलायन कर लिया है। इस मामले से थाना इंद्री पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं। पुलिस परिवार को गांव में लौटने के लिए मना रही है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि लड़की को उसका परिवार रिश्तेदारी में छोड़ने के लिए गया है। पुलिस के इस बयान से साफ झलक रहा है कि पीड़ित परिवार आरोपियों के खौफ में है, जिस कारण उसे बेटी और खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मामला, हरियाणा के करनाल जिले में आते इंद्री के एक गांव का है।

उधर, जिस गुरुद्वारे के कमरे में पीड़िता का परिवार रहता था उस पर ताला लटका है। पुलिस ने दुराचार के दूसरे आरोपी प्रधान के नौकर को भी हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपियों ने नाबालिग से दुराचार किया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया है। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मामले को दबाने का प्रयास

गांव के कुछ लोगों ने गुरुद्वारे के प्रधान पर घिनौने कार्य को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इन लोगों ने बताया कि वह पहले भी इस तरह के कार्यों में संलिप्त रहा है।

गांव के गुरुद्वारा प्रधान और उसके नौकर ने नाबालिग से दुराचार किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। कई दिनों बाद किशोरी ने परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई, जिसमें मामले को दबाने का प्रयास किया गया। मामले की शिकायत थाना इंद्री पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुरंत नाबालिग का मेडिकल कराया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

खाना बनाने के लिए घर पर बुलाया था

आरोपी प्रधान ने नाबालिग को खाना बनाने के लिए घर पर बुलाया था। मौका पाकर आरोपी ने लड़की से  दुराचार किया। दूसरी ओर मौके का फायदा फायदा उठाकर घर पर पहुंचे नौकर ने भी लड़की के साथ दुराचार किया।

दोनों आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कई दिन तक लड़की सहमी रही। लड़की का परिवार कुछ समय पहले पंजाब से गांव में आया था। यह परिवार गुरुद्वारे में ही रहता था। नाबालिग के परिवार द्वारा गांव से पलायन की खबर लगते ही पुलिस हरकत में आ गई है।

कोट
दुराचार के आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। नाबालिग के परिवार की गांव से पलायन की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए होंगे। मामले की जांच की जा रही है।

बलजिंद्र सिंह, डीएसपी, इंद्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें