फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को स्कूल छोड़कर जा रही महिला से रेप, जानिए कहां हुई ये वारदात

Fri, 12 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
25 साल की महिला से रेप - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सुबह- सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर जा रही 25 साल की महिला से रेप हुआ है। ये घटना सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले शहर में हुई है। सबसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर के पास बस रहे न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में बच्चे को स्कूल छोड़कर घर जा रही एक 25 वर्षीय महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला पर दरांती से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी पड़ोल को गिरफ्तार करने कर लिया है। आरोपी गांव भी उसी गांव का रहने वाला है। घायल महिला को परिवार वालों ने चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। मुल्लांपुर थाने के एसएचओ सुखदेव सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला अपने बेटे को स्कूल छोड़कर कर आई थी। इस दौरान उसने गांव की डिस्पेंसरी में अपनी आंखों का चेकअप करवाया। इसके बाद वह पैदल ही अपने घर के लिए निकली।

जैसे ही वह आगे बढ़ी तो खेतों में आरोपी मनप्रीत सिंह चारा काट रहा था। अकेले जाते देख आरोपी ने महिला को दबोच लिया। इसके बाद उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला को दरांती से घायल कर दिया। इसके बाद महिला काफी मुश्किल से छूटकर अपने घर पहुंची। साथ ही अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला के सिर में करीब 50 टांके लगे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मायके में रह रही थी महिला

रेप के बाद महिला पर हमला - फोटो : Demo Pic
पता चला है कि जिस महिला को आरोपी ने रेप का शिकार बनाया है। वह अपने माता-पिता के पास रह रही थी। वहीं, उसका एक बेटा है। जो कि मुल्लांपुर में एक स्कूल में पढ़ाई कर रहा है।

आरोपी भी शादीशुदा, तीन बेटियां
पता चला है कि मामले का आरोपी मनप्रीत भी शादीशुदा है। वह करीब तीस साल का है। उसके तीन बेटियां हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समझ नहीं आ रहा है आखिर आरोपी ने वारदात को कैसे अंजाम दिया।

पंद्रह दिन में तीसरी रेप की घटना
जिले में रेप की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले न्यू चंडीगढ़ में मंदबुद्धि युवती से रेप का मामला सामने आया था। इसके बाद नया गांव में नाबालिग लड़की से पड़ोसी ने रेप किया। डेराबस्सी में छह वर्षीय लड़की से रेप की वारदात भी कुछ दिन पहले सामने आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें