फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया में रह रही बहू ने 70 साल की सास को खिलाई जेल की हवा, जानिए क्यों

Fri, 12 May 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया में रह रही महिला ने अपनी 70 साल की सास को चंडीगढ़ में जेल की हवा खिला दी, उसने अपने पति तक को भी नहीं बख्शा। मामला बहू को घर में बंधक बनाकर रखने और उससे क्रूरता बरतने का है।
विज्ञापन


मामले में यूटी पुलिस ने रिटायर्ड टीचर और आरोपी सास 70 वर्षीय ऊषा शर्मा को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आस्ट्रेलिया में रहने वाली विवाहिता के चंडीगढ़ में रहने वाले पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया। वहीं मामले में बेटे को भी आरोपी बनाया गया है, लेकिन कई बार नोटिस भेजने के बावूजद वह पुलिस जांच ज्वाइन करने नहीं आया।
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया में भी दी थी शिकायत

beaten
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-50 निवासी शिव कुमार ने कहा था कि उनकी बेटी कनिका की शादी कुछ साल पहले सेक्टर-19 निवासी कनिश अवस्थी से हुई थी। शादी के बाद से ही कनिश और उसकी मां ऊर्षा शर्मा कनिका से मारपीट करने लगे और उसे परेशान किया जाने लगा। उसके घर से बाहर जाने तक पाबंदी लगा दी गई।

यहां तक कि उसके मोबाइल इस्तेमाल पर भी काफी रोक-टोक थी। कुछ समय बाद कनिश आस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गया। कनिका भी बाद में वहीं चली गई। इसके कुछ समय बाद ऊर्षा शर्मा भी आस्ट्रेलिया गई।

शिकायत के अनुसार इसके बाद से फिर कनिका से मारपीट और उसका शोषण शुरू हो गया। कनिका ने इस संबंध में परिजनों को बताया और साथ ही आस्ट्रेलिया में भी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

जांच ज्वाइन करने नहीं आ रहे थे मां-बेटा

beaten
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले साल नवंबर में शिकायत आने के बाद उन्होंने ऊर्षा शर्मा और कनिश अवस्थी के खिलाफ धारा 406 और 498 ए के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद दोनों आरोपियों को कई बार जांच के लिए बुलाया, लेकिन दोनों नहीं आए।

इसके बाद पुलिस ने ऊर्षा शर्मा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) नोटिस जारी करवाया। इसी के तहत मंगलवार को उसे दिल्ली पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आरोपी बेटे के अब तक पुलिस जांच ज्वाइन न करने पर पुलिस उसके खिलाफ भी लुक आऊट नोटिस जारी करवाने की तैयारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें