मोहाली फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक नामी मार्केटिंग कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत एक अधिकारी ने अपने अधीन काम करने वाली महिला मुलाजिम का पहले विश्वास जीता।
इसके बाद शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उससे रेप करता रहा। जब महिला ने शादी करने के लिए कहा तो वह भाग गया। इसके बाद महिला ने थाना फेज-8 की पुलिस को हरसिमरत नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, महिला व आरोपी फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक निजी कंपनी में काम करते थे। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई।