फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली की नाबालिग बेटी से रेप, मन न भरा तो और शर्मनाक हरकत

Tue, 13 Sep 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pics
विज्ञापन
काम की तलाश में बिहार से कालका आकर साली के घर शरण लेने वाले व्यक्ति की नजर उसकी नाबालिग बेटी पर डोल गई। उसने न सिर्फ उससे रेप किया, बल्कि धमकी देकर बार-बार संबंध बनाने पर मजबूर किया।
विज्ञापन


खुलासा, जब हुआ, जब युवती गर्भवती हो चुकी थी। आरोपी फरार है। पीड़िता की मां के मुताबिक उसने बहन का पति पंकज राज को रिश्तेदार होने के नाते घर में शरण दी थी।

पंकज अक्सर टीवी देखने के बहाने उसकी बेटी के साथ अंदर वाले कमरे में उसके बिस्तर पर बैठा रहता था। इसी दौरान मौका पाकर वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने उसका विरोध करना चाहा तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था

rape with minor
लड़की जब रोने लगी और घटना की जानकारी अपने परिजनों को देने की बात कहने लगी तो उसने उसे धमकाना शुरू कर दिया। कहा अगर उसने किसी को यह बात बताई तो वह उसे जान से मार देगा। उसके बाद उससे कई बार संबंध बनाए।

मामला तब खुला जब पीडि़ता ने परिजनों से पेट दर्द होने की शिकायत की। वे उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने बेटी से पूछा तो उसने पूरी आपबीती अपनी मां को सुनाई। इसकी भनक लगते ही मौसा पंकज राज फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें