फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बहन से करता रहा शर्मनाक हरकत, पता चलते ही रोने लगी मां

Tue, 13 Sep 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
rape victim - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
घर में अकेली देख चचेरे भाई ने ही अपनी नाबालिग बहन के साथ दुराचार किया। घटना के बाद नाबालिग को जान से मारने की धमकियां देने लगा। नाबालिग ने सारी बात अपनी मां को बताई। उसने बताया कि पिछले कई महीनों से युवक डरा-धमका कर उसके साथ गलत काम कर रहा था। उसकी मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने पीड़ित नाबालिग की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुराचार और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मगर अभी तक पुष्टि नहीं की है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी 11 साल की है। 
विज्ञापन

मां ने किया पूरे मामले का खुलासा

प्रतीकात्मक तस्वीर
सात सितंबर की देर शाम वह किसी काम से बाजार गई हुई थी। उसकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोपी उसके जेठ का बेटा है। वह अक्सर घर पर आता-जाता रहता है। उस दिन भी वह उनके घर आया और उसकी बेटी के साथ दुराचार किया। 

जब वह घर पहुंची तो उसकी बेटी रो रही थी। उसने कारण पूछा, तब उसने सारी बात बताई। उसकी बेटी का कहना था कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से उसे डरा-धमका कर गलत काम कर रहा है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें