फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में सीखने गई कराटे, कोच ने किया रेप

Thu, 25 Dec 2014 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के एक गांव में कराटे के प्रैक्टिस कैंप में नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। घटना एक सप्ताह पहले की है। नाबालिग ने कोच पर रेप का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वारदात के दौरान एक महिला भी मौजूद थी। पुलिस ने महिला और कोच पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस को दी शिकायत में करनाल के व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग कैथल के एक गांव की अकादमी में कराटे का प्रशिक्षण लेने आई थी। उसके साथ आठ अन्य लड़कियां भी प्रशिक्षण ले रही थी।
विज्ञापन

मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 19 दिसंबर की रात को प्रशिक्षण दे रहे कोच ने उसकी उसके साथ जबरन रेप किया तथा धमकी दी। घटना के दौरान एक महिला भी कमरे में मौजूद थी। उसकी बेटी ने घर पहुंचने पर इस मामले की जानकारी दी।

जांच अधिकारी एएसआई नीतू ने बताया कि पीड़ित किशोरी का मेडिकल करवा कर केस दर्ज किया गया है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है।

आरोपी महिला शिविर में भाग ले रही एक लड़की की मां है। जांच की जा रही है कि महिला की भूमिका कहां तक है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। निजी अकादमी में करनाल जिले की ही लड़कियां भाग ले रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें