फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की शिकायत देने थाने आई थी नाबालिग, अस्पताल पहुंच गई

Sat, 20 Jun 2015 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराने आई नाबालिग अचानक बेहोश हो गई। आननफानन में उसे हॉस्पीटल ले जाया गया जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। मामला पंजाब के बठिंडा का है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि शहर के महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाने अपने मामा के साथ पहुंची एक नाबालिग अचानक बेहोश होकर गिर गई। पुलिस ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

इससे पहले कि डॉक्टर उसको देख पाते कि उक्त लड़की ने पांच माह के एक मृत बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में बने महिला एवं बच्चों के अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

युवक उससे जबरन संबंध बनाता था, दर्ज नहीं हुई शिकायत

लड़की के मामा ने बताया कि उसकी भांजी ने उसे बताया कि बठिंडा में रहने वाले बिहार निवासी एक युवक उससे जबरन संबंध बनाता था। इस वजह से उसे बीते कुछ दिनों से पेट में दर्द हो रहा है।

इसके बाद वह अपनी भांजी और बहन के साथ महिला थाने में आरोपी लड़के के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे थे। वहां पर उसकी भांजी बेहोश होकर गिर गई ।

महिला एवं बच्चों के अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स ने बताया कि युवती ने एक पांच माह के मृत बच्चे को जन्म दिया है। महिला थाना पुलिस का कहना है कि लड़की के ठीक होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें