फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुराचार, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Wed, 18 Jul 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
थाना सदर के अंतर्गत सरहदी गांव में एक व्यक्ति ने घर में अकेली 24 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुराचार किया। पीड़िता की गंभीर हालत देख उसे सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती करवाया गया। पीड़िता के भाई के बयान पर थाना सदर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। घटना वाले दिन 13 जुलाई की दोपहर डेढ़ बजे कामकाज के बाद घर पर खाना खाने आया था।
विज्ञापन


जैसे ही घर में घुसा उसने देखा कि उसकी बहन के साथ आरोपी जोधा सिंह जबरदस्ती कर रहा था। उसकी बहन रो रही थी। जैसे ही आरोपी ने उसे देखा वह वहां से भाग निकला। बहन की तबीयत बहुत खराब थी। उसे फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में मेडिकल होने के बाद थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। मामले की तहकीकात एएसआई दर्शन सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें