पत्नी के सामने पहले तो एक विवाहिता को धोखे से घर बुलाया। विवाहिता से रेप करने लगा तो पत्नी दोनों की वीडियो बनाने लगी। बाद में दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वह उसकी क्लिपिंग इंटरनेट पर अपलोड करके उसे बदनाम कर देंगे।
23 साल की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वारदात पंजाब के अबोहर(फिरोजपुर) की है।
पुलिस को पीड़िता ने बताया कि दस दिन पूर्व बलजीत कौर ने उसे बहाने से अपने घर पर बुलाया जहां उसका पति गुरचरण सिंह पहले से ही मौजूद था। घर में पहुंचते ही गुरचरण सिंह ने उसके साथ दुराचार किया तथा उसकी बलजीत कौर ने मोबाइल से उसकी पूरी वीडियो क्लिपिंग बनाई।
उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे क्लिपिंग इंटरनेट पर अपलोड कर उसे बदनाम कर देंगे। पुलिस ने बलजीत कौर व गुरचरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी हरिंदर सिंह चमेली मामले की जांच कर रहे हैं।