एक पत्नी ने अपने पति को इतना पीट दिया कि पति की मौत हो गई। पता चला है कि अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने गुस्से में आकर पति को पीट दिया था। वड़ोदरा पुलिस ने मुताबिक पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने 35 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल मुकेश एस बरिया को पीट दिया जिसमें मुकेश की मौत हो गई।
आरोपी पत्नी संगीता का पति कांस्टेबल मुकेश एस बरिया केवड़िया टाउन के पास सरदार सरोवर डैम में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात था। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। केवाड़िया पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर वाई पी पटेल के मुताबिक अवैध संबंधों को लेकर दोनों में लड़ाई हुआ करती थी।
दोनों की शादी 12 साल पहले हुई थी। चार दिन दोनों में कुछ बात पर कहा सुनी हो गई। इस पर संगीता ने अपने पति को क्रिकेट बैट से पीट दिया।