फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर महिला से रेप

Wed, 30 Dec 2015 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नांगल चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर पति को बंधक बनाया। उसके बाद गन प्वाइंट पर परिवार को मारने की धमकी देकर महिला से रेप किया। घटना हरियाणा के नांगल चौधरी की है। बदमाशों ने पति को बंधक बनाकर प्रवासी महिला के साथ दुष्कर्म किया और नकदी लूट ली।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी ने टीम के साथ वारदात स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि वह रोजगार की तलाश में मध्यप्रदेश के एक गांव से यहां आए हैं। पति मकान चिनाई और वह खुद मजदूरी करती है। क्रशर जोन के पास ही किराये के मकान में रहते हैं। बाइक सवार बदमाश उनके मकान पर पहुंचे। उनके आवाज देने पर पति ने दरवाजा खोला।

दो युवकों ने उसके पति को बंधक बना लिया। तीसरे ने पिस्तौल कनपटी पर लगा दी और परिवार को मारने की धमकी दी। उससे दुष्कर्म किया और बाद में उनके 10 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने नाकाबंदी करवा वाहनों की चेकिंग की, परंतु आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली। एसपी मनीषा चौधरी, डीएसपी राजेश कुमार ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

आरोपी शीघ्र होंगे गिरफ्तार
एसएचओ राजकरण ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस खोजबीन में जुटी हुई, विभिन्न तकनीकी यंत्रों की मदद ली जाएगी। दोषी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें