फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज का दबाव झेल रहे टेलर ने लगाई फांसी

Wed, 30 Dec 2015 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार वालों ने बिना पीएम कराए किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन


कबूलुपरा स्थित दुकान में फंदे पर लटका मिला शव
 
शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी टेलर अरविंद (20) पुत्र मुंशी लाल साहू कपड़े सिलकर अपना गुजारा करता था। उसकी दुकान घर से लगी हुई है। सोमवार रात वह दुकान पर ही रुक गया। रात में करीब 12 बजे परिवार वाले अरविंद को देखने आए। उसका शव दुकान में फांसी के फंदे पर झूल रहा था। अरविंद के परिवार और मोहल्ले के लोगों की मानें, तो उस पर काफी कर्जा था। कर्ज देने वाले उससे लगातार तकादा कर रहे थे। काम भी ठीक नहीं चल रहा था। इसके चलते उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद अरविंद के परिवार वालों में कोहराम मचा है। मुंशीलाल के एक और बेटे की पहले मौत चुकी है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें