फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! रेप किया, अश्लील फोटो लिए, वीडियो बनाई

Fri, 26 Dec 2014 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली निवासी एक युवती ने राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक बंद फैक्टरी में उसके साथ दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने आरोपी के दो साथियों पर भी उसकी मदद का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शिकायत पर गांधीनगर, दिल्ली ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला राई थाने को सौंप दिया है। युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए हैं। जनवरी 2013 में युवक ने रेप किया था, लेकिन धमकी दिए जाने के कारण युवती ने शिकायत नहीं की और मामला दब गया।

आरोपी ने गत 9 दिसंबर को भी उससे दुष्कर्म किया। जिससे तंग आकर उसने मामले की शिकायत गांधीनगर, दिल्ली थाने में दर्ज करा दी। मामला राई थाने का होने के कारण दिल्ली पुलिस ने वहां जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। जिसके बाद जांच राई थाने को भेज दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

वीडियो के नाम पर करा रहा था ब्लैकमेल

पुलिस को दी शिकायत में 30 वर्षीय युवती ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करती है। उसके पास सोनीपत के राज मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी प्रवीण का आया था। थोड़ी बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती हो गई।

आरोपी ने 28 जनवरी, 2013 को उसे झांसे में लेकर राई औद्योगिक क्षेत्र में बुला लिया। वहां पर उसने एक बंद पड़ी फैक्टरी में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

युवती ने बताया कि इस दौरान उसके साथ रहे संजय और गौरव नाम के युवकों ने उसकी अश्लील फोटो उतारी और वीडियो फिल्म बना ली।

उसके बाद से आरोपी उसे लगातार डराता रहा और उसके वीडियो को सार्वजनिक करने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण करने के साथ ही उससे धन भी ऐंठता रहा।

राई थाना पुलिस ने प्रवीण, संजय और गौरव के खिलाफ दुष्कर्म और धन ऐंठने का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी राजरानी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें