फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफिस के सहकर्मियों ने गैंगरेप कर धमकाया

Fri, 26 Dec 2014 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस में साथ काम करने वाले युवकों की यह करतूत पढ़कर आपको भी शर्म आ जाएगी। गैंगरेप का मामला है। युवती के साथ काम करने वाले दो युवकों से उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


युवकों ने किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक बहुमंजिला इमारत में हुई।

युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

युवती के साथ काम करते थे दोनों युवक

थाना पुलिस की जांच अधिकारी एएसआई मुनिया देवी ने बताया कि 23 वर्षीय युवती कस्बे में ही किराए पर मकान लेकर रह रही है। वह किसी कंपनी में सर्विस करती है।

युवती का आरोप है कि उसके पास के मकान में रह रहे खेड़ा आलमगीर निवासी महिपाल और रेवाड़ी निवासी अनिल ने मंगलवार रात दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में दोनों आरोपी फरार हो गए।

रात को लड़की ने थाने में इस मामले की शिकायत दी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक लड़की के साथ ही सर्विस करते हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें