फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग बहनों की दर्दभरी दास्तां सुनकर भर आएंगी आंखें

Thu, 22 Oct 2015 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग बहनें हिम्मत करके पुलिस थाने पहुंची और अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाई तो पुलिस वालों की आंखें भर आई। मां को घटना का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। बहनों ने बताया कि उनका बाप नशे के कैप्सूल खिलाकर उनके साथ दुष्कर्म करता है।
विज्ञापन


बाप की नापाक हरकतों से परेशान दोनों बहनों ने हिम्मत कर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों बहनों का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाप को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसने छत से छलांग लगाकर भागने की कोशिश भी की लेकिन पैर में मोच आ जाने के कारण भाग न सका।

पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी 15 व 16 वर्ष की दोनों बहनों ने बताया कि वह तीन बहनें और एक भाई हैं। उनके पिता ट्रक ड्राइवर हैं जबकि मां एक बैंक में चपरासी है। मां दिन में दफ्तर में होती हैं। इसका फायदा उठाकर पिता उन दोनों पर बुरी नीयत रखने लगा। उन दोनों को नशे के कैप्सूल देने के बाद उनके साथ दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें चाकू दिखाकर धमकी दी की यह बात किसी को बताई तो वह उनकी 10 वर्षीय छोटी बहन के साथ भी दुष्कर्म करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिम्मत कर स्कूल से सीधे पहुंची महिला थाने

परेशान होकर दोनों बहनों ने अपने पिता को सबक सिखाने की ठानी और स्कूल से सीधे महिला थाने पहुंच गईं। दोनों की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने उनका मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

पुलिस ने दोनों लड़कियों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है।

आरोपी ने पहले भी दोनों बेटियों से दुष्कर्म किया था। तब भी थाने में शिकायत आई थी लेकिन परिवार ने सामाजिक बदनामी के डर से शिकायत वापस ले ली थी। इस बार परिवार वाले कार्रवाई पर अडिग हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- मदन लाल, डीएसपी, यमुनानगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें