एक युवक ने नाबालिग बच्ची से दुराचार किया। बच्ची के परिजनों को जब पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने आरोपी गांव जस्सियां निवासी मंगल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी को रविवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच करवाई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए।
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। रविवार को उसकी मां उसे घर के बाहर खेलते हुए छोड़ कर चली गई। इस दौरान आरोपी उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
जब वह घर पहुंचे तो बच्ची ने सारी बात उन्हें बताई। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।