पत्नी ने छोड़कर जाने की चेतावनी दी तो पति न चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद पर भी चाकू से कई बार कर आत्महत्या की कोशिश की। पति को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
घटना मौलीजागरां की है। पुलिस के अनुसार पति राकेश ने पत्नी डिंपल (25) पर मीट काटने वाले चाकू से बार किए। पत्नी ने बचने का प्रयास किया, उसके हाथ पर भी चाकू का गहरा जख्म है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कलह के बाद डिंपल घर छोड़ कर जाने लगी तो राकेश ने यह कहते हुए उस पर वार किए कि मैं तुझे किसी ओर की नहीं होने दूंगा। दोनों की शादी एक साल पहले ही हुई थी। इससे पहले दोनों ही तलाकशुदा थे।
घर की ऊपरी मंजिल पर राकेश के भाई का परिवार रहता है। उनके घर की सीढ़ी राकेश के कमरे से होकर ही जाती है। भाभी जब नीचे उतरकर आई तो उसने देखा कि दोनों लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े हैं।
उसने ही पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना दी। पड़ोस के लोग घायलों को ऑटो में जीएमएसएच-16 लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत बताया।
मनीमाजरा पुलिस थाना प्रभारी चरणजीत सिंह का कहना है कि पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।