फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली बच्ची देख पड़ोसी की जागी हवस, कर दिया रेप

Tue, 24 Nov 2015 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता घर पर नहीं थे और मां जॉब पर गई थी। घर पर अकेली बच्ची को देखकर पड़ोसी की जागी हवस और उसने किया रेप। मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां के फोकल प्वाइंट इलाके में पड़ोसी ने घर में अकेली नौ वर्षीय बच्ची से दुराचार किया।
विज्ञापन


बच्ची ने काम से लौटी मां को आपबीती बताई। पीड़ित बच्ची की मां ने घटना की जानकारी थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को दी। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी संतोख कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में बच्ची मेडिकल जांच कराई, जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है। पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बच्ची मूल रुप से बिहार के जिला पटना की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां जॉब से लौटी तो बच्ची ने हैवानियत की दास्तां बताई

बच्ची के पिता और मां निजी फैक्टरी में काम करते है। कुछ दिन पहले बच्ची के पिता अपने गांव गए थे। बच्ची अपनी मां के साथ रह रही थी। रविवार को बच्ची की मां अपने काम पर चली गई।

बच्ची को अकेला देखकर आरोपी ने उसे अपने कमरे में बहाने से बुलाया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। जब बच्ची की मां वापस आई तो उसने मायूस होने का कारण पूछा।

बच्ची ने हिम्मत जुटाकर सारी बात अपनी मां को बताई। इस पर मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर कंवरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें