फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी और बिस्कुट के बहाने बच्ची से दुराचार

Fri, 12 Dec 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सात वर्षीय बच्ची को टॉफी और बिस्कुट देने के बहाने बुलाकर युवक ने दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गांव अलीपुर में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची को चार दिसंबर को 22 वर्षीय युवक अमन ने टॉफी और बिस्कुट के बहाने अपने पास बुलाया।

इस दौरान बच्ची के साथ उसके दो भाई भी थे। अमन ने एक भाई को पास में हो रही शादी में, जबकि छोटे भाई को 10 रुपये देकर भेज दिया और बच्ची को अपने साथ ले गया।
Trending Videos
विज्ञापन

दुराचार के बाद उसी जगह छोड़ गया

बच्ची को साथ ले जाने के बाद युवक ने उसके साथ दुराचार किया, फिर वह उसे वहीं उसी जगह पर छोड़ गया। कुछ देर बाद बच्ची लौटी तो डरी सहमी थी, लेकिन घरवालों को कुछ बता नहीं पा रही थी।

बुधवार को कुछ शारीरिक परेशानियां देखकर घरवालों ने बच्ची से पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वीरवार रात बच्ची को सेक्टर-छह की जनरल अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जहां दुराचार की पुष्टि हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें