फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथा दर्जा महिला कर्मी के यौन शोषण में फंसे रेवाड़ी के DSP, रेप का केस

Mon, 06 Jun 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(महेंद्रगढ़)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी के साथ यौन शोषण के आरोपों में घिरे डीएसपी ओमप्रकाश के खिलाफ आखिरकार महिला थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया। डीएसपी ओमप्रकाश की फिलहाल रेवाड़ी में पोस्टिंग है। इससे पूर्व वे महेंद्रगढ़ के डीएसपी रहे हैं।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ थाना में डीसी रेट पर कार्यरत एक महिला  कर्मचारी कई दिनों से पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के पास उसके साथ डीएसपी द्वारा यौन शोषण करने की शिकायत कर रही थी। बुधवार को भी महिला शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची थी। इसके बाद एसपी ने महिला को महिला थाने में जाने को कहा था, लेकिन देर रात तक मामला दर्ज नहीं किए जाने पर उसने मीडिया के सामने अपनी व्यथा व्यक्त की थी। वीरवार को चैनलों में खबर चलने तथा शुक्रवार को विभिन्न समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सुबह महिला थाने में पीड़ित महिला के बयान पर डीएसपी ओमप्रकाश के खिलाफ मुकदमा नंबर 41 दर्ज किया गया। 
----------
महिला थाने में पीड़ित महिला की शिकायत पर डीएसपी ओमप्रकाश के खिलाफ बलात्कार तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। -हामिद अख्तर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें