फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASI की बूढ़ी मां की रेप के बाद हत्या, 3 दिन तक सड़ता रहा शव

Thu, 07 Apr 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
हरियाणा में एएसआई की मां की रेप के बाद हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस में तैनात एएसआई की 86 वर्षीय बूढ़ी मां की रेप के बाद हत्या कर दी गई। शव तीन दिनों तक घर में पड़ा सड़ता रहा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वृद्धा की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे एसपी शशांक आनंद ने भी दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है।
विज्ञापन


घटना रोहतक के निकटवर्ती गांव गढ़ी बोहर की है। वृद्धा वारदात के समय घर पर अकेली थी। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला है और वृद्धा का शव चारपाई पर नग्न अवस्था में पड़ा था। मौका-ए-वारदात से यह तय माना जा रहा है कि वृद्धा की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। 

नजर न आने पर पड़ोसी महिला ने घर में झांका तो पता चला

हरियाणा में एएसआई की मां की रेप के बाद हत्या - फोटो : अमर उजाला
वृद्धा करीब 20 साल से अपने घर में अकेली रहती थी। रविवार रात को वह पड़ोसी के घर गीतों में गई थी। देररात वह अपने घर आ गई। वह घर के बाहरी हिस्से में बने कमरे में सोती थी। 3 दिन तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो मंगलवार दोपहर को पड़ोस की एक महिला ने उन्हें आवाज लगाई। मकान का मुख्य गेट अंदर से बंद था और कोई आवाज नहीं आई।

पड़ोसी महिला ने कमरे की खिड़की को खोला तो अंदर चारपाई पर वृद्धा का शव नग्न अवस्था में चारपाई पर पड़ा था। कुछ ही देर में घर के बाहर पड़ोसियों की भीड़ लग गई। दीवार फांदकर पड़ोसियों ने अंदर प्रवेश किया तो पूरे मकान में बदबू आ रही थी। कमरे में जाकर देखा तो वृद्धा की मौत का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मृतका के एएसआई बेटे को दी गई। एसपी शशांक आनंद, डीएसपी डॉ. रवींद्र और अर्बन एस्टेट थाना इंचार्ज सतेंद्र मौके पर पहुंचे। 

100 मीटर की दूरी पर बेटे का घर, नहीं ली मां की सुध 
मृतका के पति गांव में जमींदार थे। उनके तीन बेटे हैं। मृतका का बड़ा बेटा हरियाणा पुलिस महकमे में एक जिले की पीओ ब्रांच का इंचार्ज है। दूसरा बेटा गांव में ही खेती बाड़ी करके गुजारा क रता है। वह वृद्धा के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पीछे वाली गली में रहता है। लेकिन उसे भी वारदात की भनक नहीं लगी। सामने आया है कि वृद्धा की काफी समय तक परिजनों से बातचीत नहीं होती थी। परिजनों ने बताया कि तीसरा बेटा काफी समय पहले घर से चला गया था। 
विज्ञापन

मकान से मिला आपत्तिजनक सामान

हरियाणा में एएसआई की मां की रेप के बाद हत्या - फोटो : अमर उजाला
जिस चारपाई पर वृद्धा का शव मिला है, उसी के पास पुलिस को आपत्तिजनक सामान भी मिला है। कमरे में तीन चारपाई थी। घर से कंडोम मिलने के बाद पुलिस पुख्ता तौर पर मानकर चल रही है कि दुष्कर्म के बाद ही वृद्धा की हत्या की गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने वृद्धा के मुंह में चुन्नी ठूस रखी थी। ताकि उसकी चीख न निकल सके। 

कभी मायके तो कभी रिश्तेदारी में चली जाति थी महिला
पड़ोसियों व परिजनों के अनुसार दो दिन तक इसलिए शक नहीं हुआ कि महिला कभी अपने मायके तो कभी अन्य रिश्तेदारी में घूमने चली जाती थी। यहां से कई दिनों बाद घर लौटती थी। इसी के चलते किसी को भी वारदात का आशंका नहीं हुई। 

अज्ञात आरोपियों ने वृद्धा की हत्या की है। साथ ही दुष्कर्म की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। 
- शशांक आनंद, एसपी, रोहतक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें