फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में काम के बहाने बूढ़े दुकानदार ने नाबालिग को बुलाया, रेप

Tue, 24 May 2016 12:38 PM IST
गुरदीप सोढ़ी/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा को घर में छोटा सा काम करने के बहाने 70 साल के बूढ़े दुकानदार ने बुलाया और उसके साथ दुराचार किया। घटना यमुनानगर की नवाब कॉलोनी की है। रेप करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की उम्र 13 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन


मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कॉलोनी में 70 साल का बूढ़ा राजाराम किरयाने की दुकान चलाता है। शनिवार को जब वह स्कूल से लौट रही थी तो राजाराम ने उसे आवाज देकर बुलाया। वह उसके पास गई तो बोला कि उसे घर में छोटा सा काम है, तुम कर दोगी क्या। मैंने कहा, ठीक है कर दूंगी।

पीड़िता ने बताया कि जैसे ही वह घर के किचन में घुसी तो राजाराम ने दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद वह भाग गया। जैसे तैसे वह घर पहुंची और परिजनों को इसके बारे में बताया। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता का मेडिकल कराया तो रेप की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें