फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दोस्त की बेटी से रेप की कोशिश, भाग कर बचाई आबरू

Sun, 03 Apr 2016 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
रोहतक के कलानौर में एक अधेड़ ने घर में घुसकर दोस्त की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की ने भागकर आबरू बचाई। इस संबंध में पीड़िता के बयान पर कलानौर पुलिस ने गांव सुडाना निवासी रामकुमार के खिलाफ पोक्सो एक्ट, छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह स्कूल में 12वीं की छात्रा है। छात्रा की बड़ी बहन ने बच्चे को जन्म दिया था, वह पीजीआई में भर्ती है। छात्रा के माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य 1 अप्रैल को पीजीआई गए थे। घर में छात्रा और उसकी छोटी बहन मौजूद थी। इसी बीच रामकुमार बहाने से घर आ गया।

आरोपी का पहले भी घर पर आना जाना था, क्योंकि छात्रा के पिता के साथ उसकी दोस्ती है। रामकुमार ने घर आकर छात्रा के पिता के बारे में पूछा। इस पर छात्रा ने सारी बात बता दी। लड़की ने बयानों में बताया कि उसकी छोटी बहन बाथरूम में चली गई। उसके बाद आरोपी छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने के बाद भी आरोपी ने छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन


छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी की पकड़ कमजोर पड़ गई और छात्रा उसके चंगुल से छूटकर पड़ोसी के घर में घुस गई। जब पड़ोसी आरोपी को पकड़ने के लिए आए वह भाग चुका था। लड़की के पिता ने घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजवंती ने बताया कि अभी आरोपी रामकुमार की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें