फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने किया रेप, उसी से शादी, ससुराल में भी इंसानियत शर्मसार

Sun, 11 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला(पंजाब)
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
नाबालिग युवती से दोस्ती की। देवर से आबरू लुटवाई फिर उसी से शादी करवा दी। सुहाग जोड़े में घर आई तो भाइयों से रेप करवा दिया। जब वह परिवार से अलग रहने लगी तो दो और लड़कों ने उसकी अस्मत लूटी। इसके बाद उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। पीड़िता ने अब एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। घटना, पंजाब के मालेकोटला इलाके की है। 
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक वह सिलाई का काम करती है। उसकी जान-पहचान की महिला ने उसकी मुलाकात अपने देवर इलियास से करवाई। नहीं जानती कि इलियास उसकी आबरू से खेलेगा। पीड़िता ने मां को इस घटना संबंधी बताया तो पीडि़ता की मां उस महिला के घर गई। मामले में निकाह करने पर समझौता हो गया। इलियास व पीडि़त लड़की का निकाह करवा दिया गया। पीडि़ता के मुताबिक निकाह के बाद उसका जीवन नरक बन गया। उसके जेठ व देवर भी उसपर गंदी नजर रखने लगे और एक दिन मौका पाकर दोनों ने उसके साथ रेप कर दिया। 
विज्ञापन

पति, जेठ सहित 6 व्यक्तियों पर आरोप

रेप - फोटो : demo pics
पीड़िता के मुताबिक जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो उसने किराये पर एक घर ले लिया। यहां भी 2 लड़कों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। उससे मारपीट भी की गई। इस घटना के बाद उसके पति ने उससे तलाक ले लिया।

पीड़िता ने अब पति, जेठ सहित 6 व्यक्तियों पर आरोप लगाते हुए एसएसपी से इंसाफ की मांग की, लेकिन डीएसपी समक्ष पड़ताल के दौरान पीडि़ता जेठानी व देवर के खिलाफ ठोस गवाह या पुख्ता सबूत पेश नहीं कर सकी। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने मोहम्मद इलियास, जमीला उर्फ जीलो, मोहम्मद शमशाद उर्फ बब्बू, फरदीन इकबाल उर्फ मुनबर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें