फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JBT टीचर को शादी का झांसा देकर फंसाया, इज्जत गई और 50 लाख भी

Sun, 11 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
Rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिसके साथ जिंदगी बिताने का सपना देख रही थी, वही उसे इतना बड़ा धोखा दे जाएगा, ऐसा महिला ने कभी सोचा न था। मामला हरियाणा के कैथल का है। जेबीटी शिक्षिका को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में  पंचकूला निवासी सोहन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह केस 16 मई को दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी अब की है। अब आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। 
विज्ञापन


शहर निवासी 42 वर्षीय जेबीटी शिक्षिका ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका तलाक हो चुका है। तलाक के बाद वह हुडा सेक्टर में अपने मकान में रह रही थी। आरोप है कि वर्ष 2013 में उसके पास पंचकूला निवासी सोहन शर्मा का फोन आया। फोन पर बातचीत होने के बाद वह उससे मिलने के लिए कैथल आ गया। सोहन ने बताया था कि वह बिजनेसमैन है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद आरोपी ने शिक्षिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
Trending Videos
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप, 50 लाख भी ठगे

rape victim - फोटो : Demo Pic
शादी का झांसा देकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने कहा कि वह ईंट भट्ठे का काम करेगा। भट्ठा शुरू करने के लिए लोन लेने की बात कहते हुए उसने शिक्षिका से उसका मकान अपने नाम करवा लिया।

पीड़िता ने बताया कि उसकी आईडीबीआई बैंक में सैलरी अकाउंट है। वहां से आरोपी ने उसके नाम पर कार लेने के लिए नौ लाख रुपये का लोन ले लिया। हर महीने उसके वेतन से लोन की किश्त कट रही है। इसके अलावा एक लाख रुपये की जरूरत दिखाकर आरोपी ने उससे कैश लिया था। ऐसा करके आरोपी वर्ष 2013 से 2016 तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। महिला थाना प्रभारी निर्मला ने बताया कि आरोपी सोहन शर्मा को गिरफ्तार करके दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी फरार चल रहा था इसलिए इतने दिनों बाद गिरफ्तार किया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें