छेड़खानी और रेप के एक मामले को निपटाने के लिए पांच लाख रुपये मांगने के आरोप में मॉडल टाउन चौकी प्रभारी और चौकी के मुंशी और आरोप लगाने के बाद सौदा कर रही महिला को विजिलेंस ने शुक्रवार को काबू कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले लखनौर साहिब के रहने वाले एक व्यक्ति ने विजिलेंस में शिकायत दी कि उसके बुआ के दो लड़के जो कि सद्दोपुर में रहते हैं, के खिलाफ एक महिला ने पुलिस चौकी मॉडल टाउन में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की शिकायत दी है।
इसी मामले में पुलिस चौकी से उन्हें फोन आया, जहां शिकायतकर्ता महिला भी मौजूद थी। पुलिस की मौजूदगी में महिला ने मामला रफा-दफा करने के लिए पांच लाख रुपये मांगे और मामला चार लाख में तय हुआ।