फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट पर आठ, गर्दन पर तीन घाव, करार दिया 'आत्महत्या'

Thu, 25 Jun 2015 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज इलाके में एक पूर्व डीआईजी के 52 साल के बेटे की मंगलवार देररात उसी के कमरे में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पेट पर आठ और गर्दन पर तीन जख्म के बावजूद परिवारीजनों ने पंचनामा में खुदकुशी बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने पंचों की राय पर संदेह जताकर पोस्टमार्टम कराया और डॉक्टरों ने हत्या की पुष्टि कर दी। अफसरों ने अलीगंज पुलिस को गुत्थी सुलझाने के आदेश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, अलीगंज के सेक्टर-बी में रहने वाले ज्ञानेंद्र कुमार (52) को मंगलवार देर रात उनके भतीजे संदीप ने कमरे में फर्श पर खून से लथपथ पड़ा देखकर शोर मचाया। इस पर ज्ञानेंद्र के भाई राजेंद्र व परिवार के अन्य लोग दौड़े। ज्ञानेंद्र को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राजेंद्र ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके पिता पूर्व डीआईजी वासुदेव लाल और मां की मौत हो चुकी है। विक्षिप्त ज्ञानेंद्र की शादी नहीं हुई थी। तीन साल से उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिनों से हालत ज्यादा खराब थी। राजेंद्र ने कहा कि दिमागी संतुलन गड़बड़ होने की वजह से ज्ञानेंद्र ने खुद को चाकू से गोद डाला और मौत हो गई।
विज्ञापन

गर्दन पर थे रेतने के निशान

राजेंद्र व अन्य लोगों ने पंचनामा में खुदकुशी की बात कही। चौक पुलिस ने पंचों की राय पर संदेह जताते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डॉक्टरों ने ज्ञानेंद्र के पेट पर चाकू से गोदने के आठ और गर्दन पर तीन जख्म देखने के बाद हत्या की आशंका जताई। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का ब्योरा दर्ज करने के साथ टिप्पणी की कि किसी व्यक्ति द्वारा खुद को इस तरह चाकू से गोदना संभव नहीं लगता।

उनका कहना है कि ज्ञानेंद्र की गर्दन पर रेतने के निशान थे। डॉक्टरों ने राय दी कि कोई व्यक्ति अपने पेट को आठ बार चाकू से गोदने के बाद तीन बार गर्दन नहीं रेत सकता। इसी तरह खुद की गर्दन रेतने के बाद पेट को चाकू से गोदना संभव नहीं हैं।

गुत्थी उलझी, होगी जांच
पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि से गुत्थी उलझ गई। सीओ अलीगंज राजेश यादव का कहना है कि हत्या की संभावना के चलते तहकीकात के आदेश दिए गए हैं। ज्ञानेंद्र व राजेंद्र की संपत्ति, परिवार की स्थिति व अन्य बिंदुओं पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। चाकू को कब्जे में लेकर जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें