फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां भिड़े कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता

Fri, 04 Apr 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 56 में चुनाव प्रचार को लेकर बांटे जा रहे पम्फलेट को लेकर वीरवार दोपहर कांग्रेसी और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


दोनों पार्टी के कार्र्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर रिजर्व फोर्स आ गई। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ पलसौरा चौकी में शिकायत दी।

पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्जकर जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने चुनाव प्रचार के लिए घरों में बांटे जा रहे बेनामी पम्फलेट के विषय की जांच के लिए इलेक्शन कमीशन को लिखकर भेज दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के स्थानीय पार्षद दर्शन गर्ग ने बताया कि दोपहर के समय कुछ युवक सेक्टर-56 में रहने वाले उनके एक साथी के घर पहुंचे और उन्हें एक बेनामी पम्फलेट थमा दिया और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को गलत बताने लगे।
विज्ञापन


जब उनके साथी ने पम्फलेट लेकर आए उन लोगों से यह पूछा कि वह किस पार्टी से आए है तो उन्होंने कहा कि वे इलेक्शन कमीशन की तरफ से सर्वे कर रहे हैं।

इस पर जब उसने पम्फलेट लेकर आए लोगों से अपनी पहचान के बारे में और जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया।

झगड़े के बारे में सूचना मिलते ही सभी स्थानीय कांग्रेसी नेता इस गंभीर विषय को लेकर एकत्रित हुए और इस बारे में पलसौरा चौकी पुलिस को शिकायत दी है।

भाजपा कार्यकर्त्ता बलोंगी निवासी अनिल ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने साथियों के साथ डोर टू डोर कंपेनिंग करने के लिए गया हुआ था।

इस दौरान वहां कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने इस बात से आवेश में आकर उसकी व उसके साथियों की धुनाई कर डाली।

अनिल व उसके साथियों के साथ मारपीट की सूचना पाते ही भाजपा के कई स्थानीय नेता पलसौरा चौकी पहुंचे और उनके साथियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें