बरवाला मे गांव ककराली निवासी दो महिलाओं से तीन युवक पर्स छीन फरार होने लगे थे जिनमे से एक युवक को स्थानीय लोगों ने काबू कर लिया।
मिली जानकारी अनुसार ककराली निवासी परमजीत कौर पत्नी सतविन्द्र कुमार अपनी सास माया देवी के साथ कुछ सामान खरीदने बरवाला आई थी, जो कि घर से 23 हजार रूपये की राशि लेकर चले थे व बरवाला स्थित पंजाब नैशनल बैंक से 25 हजार रूपये और निकलवाये।
जैसे ही वह बैंक से निकली तो एक युवक ने उनको धक्का देकर झपटा मारा व पर्स छीन कर फरार होने लगे। महिलाओं की चीख सुनकर वहां खरीददारी कर रहे राम सिंह पुत्र सोमनाथ बरवाला व महिन्द्र पुत्र मनसा राम वासी भरैली ने उन तीनों मे से एक युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
महिला ने बताया कि पर्स मे लगभग तीन तोले सोने के जेवर कडा व कांटे,एक मोबाईल और कुल 48 हजार रूपये की राशि थी। उक्त जानकारी देते हुए एसएचओ चंडीमन्दिर अरविन्द कुमार ने बताया कि बरवाला में काबू किए गए।
अमन पुत्र माखन वासी मध्य प्रदेश को आईपीसी धारा 356 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर उसके दो साथियों की तलाश शुरू कर दी है।