फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नोलॉजी का कमाल, लड़की से पर्स स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demp pics
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी की मदद से पुलिस ने लड़की से पर्स छीनकर भागे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले कर पुलिस उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि वीरवार रात को खरड़ निवासी गुरसिमरन सिंह को लड़की से पर्स स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी से चुराया हुआ मोबाइल पर्स व नकदी बरामद हो गई है। जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम को घर वापस लौट रही स्कूटर पर लड़की से  सेक्टर 37-41 की लाइट प्वाइंट पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश पर्स छीनकर फरार हुए थे। पर्स के अंदर मोबाइल फोन, 1500 नकदी व जरूरी कागजात थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी तक वो लड़की का मोबाइल फोन के जरिये पहुंचे। पुलिस को जैसे ही पर्स स्नैचिंग की सूचना मिली। एरिया की नाकेबंदी करवा दी गई। लड़की के मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर लगवा दिया गया। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई।
विज्ञापन


पुलिस ने स्नैचिंग के कुछ ही घंटों में एक आरोपी को पकड़ लिया था। जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए छापे मार रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरसिमरन पर पंजाब में भी कई केस दर्ज है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें