पैसों का लेनदेने था ढाबा मालिक और विक्की के बीच
सोहाना पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी विक्की पाल ढाबे पर काम करता है। ढाबा मालिक ने विक्की की शराब की लत के चलते उसे निकाल दिया था। एडवांस पैसे विक्की के पास होने के चलते उसकी मोटरसाइकिल अपने कब्जे में ले ली। विक्की अपनी मोटरसाइकिल लेने अक्सर ढाबे पर आ जाता था।
शनिवार को भी वह मोटरसाइकिल लेने आया तो ढाबा मालिक और उसमें मारपीट हो गई। उसने ढाबे पर खाना खा रहे सिंगर अल्फाज से मदद मांगी। अल्फाज ने ढाबा मालिक को बातचीत से मामला सुलझाने को कहा और बाहर आ गए। यह बात विक्की को नागवार गुजरी।
गुस्से में उसने मिनी टेंपो उठाया और पूरी रफ्तार से सड़क किनारे खड़े अल्फाज पर चढ़ा दिया। अचानक लगी टक्कर से अल्फाज करीब 10 फुट तक हवा में उछले और धड़ाम से जमीन पर गिरे। इससे उनके सिर व रीढ़ की हड्डी के अलावा कई हिस्सों में चोटें आईं। उनके दोस्तों ने अल्फाज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।