फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का मर्डर केस सुलझाने का दावा, रंजिशन हुई हत्या

Thu, 26 Oct 2017 04:03 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या
विज्ञापन
मोहाली से बड़ी खबर, पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का मर्डर केस सुलझाने का दावा किया है। हत्याएं रंजिश के चलते की गई।
विज्ञापन


मोहाली एसएसपी, कुलदीप सिंह चहल ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। एसएसपी चहल का कहना है कि उन्होंने यूपी के बुलंदशहर निवासी गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में गुनाह कबूल लिया। वह काफी समय से बेरोजगार था और कजहेड़ी में रह रहा था।

पुलिस ने गौरव के कमरे से केजे सिंह का सारा सामान मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और एलईडी भी बरामद कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि गौरव को गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास से दबोचा गया। वह केजे सिंह की गाड़ी में ही घूम रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos

पार्क में बैठने को लेकर हुआ था झगड़ा

वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पुलिस के मुताबिक, गौरव कुमार ने बताया कि वह केजे सिंह के घर के सामने वाले पार्क में बैठा था। इस बात को लेकर केजे सिंह उससे उलझ पड़े। उन्होंने गौरव को वहां से जाने के लिए कहा था, लेकिन वह माना नहीं।

इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया और केजे सिंह ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसी रंजिश के चलते वह केजे सिंह के घर में घुसा और उनकी हत्या कर दी। मां को क्यों मारा के सवाल पर एसएसपी ने बताया कि गौरव को केजे सिंह को मारते मां ने देख लिया था।

गौरव को डर था कि राज खुल जाएगा, इसलिए उसने मां का भी गला घोंट दिया। हालांकि पुलिस की यह कहानी कुछ सवाल भी खड़े करती है, लेकिन दावा केस सुलझा लिए जाने का है। अब आगे क्या होगा, देखते हैं।
विज्ञापन

ये है मामला

KJ Singh Murder
गौरतलब है कि गत 23 सितंबर 2017 को पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह(69) और उनकी मां गुरचरण कौर की हत्या कर दी गई थी। केजे सिंह को गला रेत कर मारा गया, वहीं गुरचरण कौर (92) का गला घोंटा गया। दोनों के शव मोहाली फेज-3बी2 स्थित मकान नंबर 1796 में अलग अलग कमरों में मिले थे। केजे सिंह के पेट व गले पर चाकुओं से हमला किया गया था।

मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था, जो पहले दिन से ही इसे कांट्रेक्ट किलिंग मानकर चल रही थी। मौके से मिली चीजें व परिवार के बयान भी इस बात का संकेत कर रहे थे। इसके अलावा केजे सिंह पर जिस तरह के चाकू से हमला किया गया, वैसा चाकू यूपी साइड देखने को मिलता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि केजे सिंह के शरीर पर हत्यारों ने चाकू से 15 वार किए थे। केजे सिंह के गले, दिल, छाती, पेट के अलावा कई अंदरूनी अंगों को चाकुओं से निशान गया है। केजे सिंह की मौत की प्रमुख वजह गले की नस कटना है, जिससे शरीर का अधिकतर खून बह गया। जबकि मां गुरचरन कौर के शरीर पर एक भी चोट का निशान नहीं मिला।

मौत 23 सितंबर दिन शुक्रवार की रात एक से दो बजे के बीच हुई थी। वहीं जिस तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, उससे पुलिस को संकेत मिले कि हत्यारे प्रोफेशनल थे तो पुलिस शुरू से ही इस पहलू पर जांच कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों के स्केच भी तैयार कराए थे और कई लोगों को पकड़कर पूछताछ भी की गई थी, फाइनली केस सुलझ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें