फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पुलिस ने शार्प शूटर रूपा के घर पर दी दबिश, परिजन बोले- बेटे को गोली मार दो, हमें फर्क नहीं पड़ता

Mon, 06 Jun 2022 10:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

गैंगस्टर रूपा के माता-पिता ने कहा कि उनका बेटा एक नंबर का नशेड़ी है। चार साल पहले उसे बेदखल कर दिया था। तब से कभी घर और गांव नहीं आया। हमारा उससे कोई नाता नहीं हैं।
विज्ञापन
गांव में दबिश देने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को तरनतारन के गांव जौड़ा में गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा के घर पर छापामारी की। फिलहाल यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई कि पुलिस मानसा की थी या फिर स्थानीय पुलिस। स्थानीय पुलिस ने सिर्फ आम कार्रवाई की ही जानकारी दी है। विशेष जांच दल की ओर से जारी की गई सूची में रूपा 8वें नंबर पर शॉर्प शूटर है। इसके खिलाफ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने रूपा के घर की गहनता से छानबीन की है और परिजनों से पूछताछ की बात भी सामने आई। बताया जा रहा है कि रूपा जग्गू और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खास है और लंबे समय से फरार है। प्रदेश की पुलिस को इसकी तलाश है। तरनतारन के गांव जौड़ा में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब गांव को चारों तरफ से पुलिस की गाड़ियों ने घेर लिया। 

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई। उच्च अधिकारियों की स्पेशल टीम गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा के घर पहुंची। परिजनों ने दरवाजा खोला। अधिकारियों के नेतृत्व वाली टीम ने रूपा के घर की तलाशी ली। गांव में पुलिस टीम लगभग एक घंटे से अधिक रही। पुलिस ने किसी को इस बारे जानकारी नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रूपा का वहां से कोई सुराग तो नहीं मिला लेकिन परिजनों की पूछताछ से पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिलने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रूपा का नाम सामने आने के बाद ही वह भूमिगत हो चुका है। पुलिस को रूपा के गांव में छिपे होने की जानकारी मिली थी। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस और कुछ खुफिया विभाग के कर्मचारियों को सादी वर्दी में वहां तैनात कर दिया है। वह पल-पल की जानकारी पुलिस को मुहैया कराएंगे।

ऐसी कोई बात नहीं, सिर्फ रुटीन जांच थी
जिला तरनतारन के सरहाली के डीएसपी जागीर सिंह ने बताया कि दबिश वाली कोई बात नहीं है। मानसा पुलिस यहां नहीं आई थी। रुटीन जांच के दौरान जोड़ा गांव में दबिश दी गई। अपराध से नाता रखने वाले हर अपराधी के घर पुलिस दबिश देती है। रूपा के खिलाफ तरनतारन में पांच मामले दर्ज हैं। अन्य जिलों में कितने मामले दर्ज हैं, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं हैं।

परिजन बोले- बेटे को गोली मार दो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता
गैंगस्टर रूपा के माता-पिता ने कहा कि उनका बेटा एक नंबर का नशेड़ी है। चार साल पहले उसे बेदखल कर दिया था। तब से कभी घर और गांव नहीं आया। हमारा उससे कोई नाता नहीं हैं। हमारी तरफ से उसे चाहे गोली मार दो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें