फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता: अमेरिका में पकड़ा गया गोल्डी बराड़, इधर मोहाली में लॉरेंस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

Fri, 02 Dec 2022 08:39 PM IST
ajay kumar डिजिटल न्यूज डेस्क, चंडीगढ़

सार

आरोपी गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह बराड़ उर्फ गोल्डी बराड़ के निर्देश पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों को हथियारों की खेप पहुंचाने का काम सौंपा गया है। डीजीपी ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 (6) और 25 (7) के तहत पुलिस स्टेशन ढकोली (जीरकपुर) में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी से बरामद हथियार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोल्डी बराड़ की गिरफ्तार की खबर के कुछ घंटे बाद ही पंजाब पुलिस को मोहाली में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने शुक्रवार को मोहाली जिले के ढकोली में पुराने अंबाला रोड पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के भिवानी जिले के तलीवाड़ा स्थित जैन चौक निवासी बंटी के रूप में हुई है। आरोपी अंतरराज्यीय हथियार तस्कर है। गोल्डी बराड़ के कहने पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों को हथियार मुहैया करवाता है।

विज्ञापन


पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि एजीटीएफ ने मोहाली पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में बंटी 20 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें तीन पिस्तौल .30 कैलिबर और दो मैगजीन, 9 एमएम की दो पिस्तौल व दो मैगजीन शामिल हैं। वहीं 15 पिस्तौल देसी हैं। आरोपी के पास से 11 मैगजीन और 40 कारतूस भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने इनोवा कार भी बरामद की है। 

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त ने प्रारंभिक जांच में खुलासा किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है और उसे विदेश स्थित गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह बराड़ उर्फ गोल्डी बराड़ के निर्देश पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों को हथियारों की खेप पहुंचाने का काम सौंपा गया है। डीजीपी ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 (6) और 25 (7) के तहत पुलिस स्टेशन ढकोली (जीरकपुर) में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें