फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे व्यक्ति पर दातर से किया हमला, गर्दन कटकर लटकी, पढ़ें- हत्या के पीछे की वजह

Fri, 10 Jul 2020 08:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आदमपुर में शुक्रवार सुबह गोल गप्पे की रेहड़ी और शादी समारोहों में स्टाल लगाने वाले एक व्यक्ति की दातर मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पप्पू सिंह (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी इलाके में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले अलीगढ़ निवासी पंकज चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के मृतक की पत्नी के साथ प्रेम संबंध थे।

विज्ञापन


एसपी देहात सर्बजीत सिंह बहिया ने बताया कि पप्पू सिंह पिछले 15 साल से परिवार समेत आदमपुर में रहता था। अपनी मेहनत से उसने एक घर भी खरीद लिया था, जहां उसने गोलगप्पे तैयार करने की फैक्ट्री बना ली थी। लॉकडाउन के कारण गोलगप्पे तैयार करने वाले मजदूर छुट्टी पर चले गए थे। फैक्ट्री भी खाली थी, जिस कारण पप्पू सिंह वहीं सोता था जबकि उसकी पत्नी और बच्चे अभी किराये के मकान में ही रहते थे। 

पप्पू सिंह की पत्नी जहां पर रहती थी, वहां से दो तीन घर छोड़कर पंकज चौहान निवासी अलीगढ़ रहता था। पंकज की पत्नी ने कुछ साल पहले सुसाइड कर लिया था। लॉकडाउन के दौरान पप्पू सिंह फैक्ट्री चला जाता तो पंकज उसके घर आने लगा, जहां पप्पू की पत्नी व पंकज के बीच संबंध बन गए। इसकी भनक पप्पू सिंह को लग गई थी। 
विज्ञापन


वहीं पंकज चौहान को अब लगने लगा था कि पप्पू सिंह उसके रास्ते का रोड़ा है। गुरुवार रात को पंकज चौहान दातर लेकर पप्पू सिंह की गोलगप्पे की फैक्ट्री में घुस गया। पप्पू सिंह बरामदे में ही सो रहा था। पंकज ने जाते ही दातर उसकी गर्दन पर मारी, जिससे पप्पू सिंह की गर्दन कटकर लटक गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शक पंकज चौहान पर गया। पुलिस ने पंकज चौहान को काबू कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी कहानी उगल दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें