फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधी इन साइटों से लोगों को बना रहे ठगी का शिकार, क्राइम विंग ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 10 Jul 2020 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल सीआईडी की साइबर क्राइम टीम ने लोगों से विभिन्न कारणों का हवाला देकर ठगी करने में इस्तेमाल होने वाली साइटों को चिह्नित कर लोगों को इन साइटों का इस्तेमाल न करने की एडवाइजरी जारी की है। एसपी साइबर क्राइम संदीप धवल ने बताया कि हाल के दिनों में साइबर अपराध का प्रचलन काफी बढ़ा है। अपराधी लगातार नए तरीकों का प्रयोग कर लोगों को ठग रहे हैं। जिन लोगों को ठग अपना शिकार बनाते हैं उनमें ज्यादातर ठगों के जाल में फंसकर या लालच की वजह से अपनी जानकारी साझा कर देते हैं। कहा कि पिछले कुछ समय में पैन कार्ड बनाने से लेकर क्रेडिट या डेबिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम करने, नौकरी दिलाने या साक्षात्कार करवाने के नाम पर लिंक भेजकर ठगी की जा रही है।

विज्ञापन


इन साइटों पर निजी जानकारी साझा न करें
ऐसी ठगी के तरीकों को रोकने के लिए साइबर क्राइम टीम ने कुछ वेबसाइट चिह्नित की है जिनमें https://applypanindia.in , https://bonusredeem.online, https://onlineoffer.in.net, https://rewardpoints.in.net, https://www.quickreplacement.com और https://www.quikr.com/jobs शामिल है। इन साइटों की मदद से लोगों को साइबर ठग अपना शिकार बनाकर जालसाजी कर रहे हैं। अपील की गई है कि लोग इन वेबसाइटों पर न जाएं और किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक कर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें