फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल मंत्री ने लुधियाना जेल का किया औचक निरीक्षण: कहा- पंजाब की जेलों में लगेंगे जैमर और अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे

Sun, 05 Jun 2022 09:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

जेल के अचानक दौरे पर पहुंचे जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जेल में मोबाइल मिलने व गैंगवार होने की सूचनाओं पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
लुधियाना केंद्रीय जेल में औचक निरीक्षण करते जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल व खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दावा किया है कि अगले 6-8 महीनों में पंजाब की हर जेल को मोबाइल फ्री कर दिया जाएगा। पंजाब देश का पहला राज्य होगा जहां की जेलें मोबाइल मुफ्त होंगी। सभी जेलों में जल्द ही जैमर लगा दिए जाएंगे। इसके अलावा जेलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने व स्टाफ की कमी हो पूरा करने के लिए 1000 जेल वार्डनों की भर्ती की जाएगी। जेल मंत्री रविवार को लुधियाना केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बैंस ने कहा कि पिछली राज्य सरकारों ने जेलों को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया था। यहां गैंगस्टरों का बोलबाला था लेकिन अब भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार जेलों को कभी गैंगस्टरों के लिए सुरक्षित घर नहीं बनने देगी। जेलों का विकास किया जा रहा है। अब जेलों में हर तरह की मोबाइल संबंधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जैमर लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जेलों के अंदर उन्नत तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। जेलों में मोबाइल कैसे आते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें बाहर से फेंक दिया जाता है लेकिन इस काम को रोकने के लिए जेलों में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों और जिनके नाम पर सिम है। उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी सरकार की सद्भावना और नीति के बारे में बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में रिकॉर्ड ढाई महीने में 1000 से अधिक मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जेलों के बुनियादी विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया था लेकिन अब हम जेल विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए नए स्टाफ की भर्ती कर रहे हैं। 

जेलों में 1000 जेल वार्डन की भर्ती  होगी, जिसकी प्रक्रिया जारी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लुधियाना समेत राज्य की कई जेलों को हाई सिक्योरिटी अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने पंजाब के लोगों से आम आदमी पार्टी सरकार को उनके सपनों का पंजाब देखने के लिए कुछ और समय देने की अपील की। इससे पहले उन्होंने जेल का निरीक्षण कर संतोष जताया।
  
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त डॉ. कौस्तुभ शर्मा, संयुक्त आयुक्त रावचरण सिंह बराड़, जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। लुधियाना सेंट्रल जेल में पिछले कुछ समय से लगातार कैदियों प हवालातियों से मोबाइल बरामद होने के मामलों व जेल में गैंगवार की घटनाओं के चलते जेल मंत्री अचानक सेंट्रल जेल के औचक निरीक्षण में पहुंचे। इस बीच जेल मंत्री के सामने ही बैरकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि इस दौरान जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। 

अधिकारियों को लगाई फटकार 
जेल के अचानक दौरे पर पहुंचे जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जेल में मोबाइल मिलने व गैंगवार होने की सूचनाओं पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मोबाइल क्यों और कैसे अंदर जा रहे है। नशा कैसे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जैमर क्यों बंद पड़े है। इसकी रोकथाम की जाए। अन्यथा कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें