उन्होंने अपनी सरकार की सद्भावना और नीति के बारे में बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में रिकॉर्ड ढाई महीने में 1000 से अधिक मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जेलों के बुनियादी विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया था लेकिन अब हम जेल विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए नए स्टाफ की भर्ती कर रहे हैं।
जेलों में 1000 जेल वार्डन की भर्ती होगी, जिसकी प्रक्रिया जारी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लुधियाना समेत राज्य की कई जेलों को हाई सिक्योरिटी अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने पंजाब के लोगों से आम आदमी पार्टी सरकार को उनके सपनों का पंजाब देखने के लिए कुछ और समय देने की अपील की। इससे पहले उन्होंने जेल का निरीक्षण कर संतोष जताया।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त डॉ. कौस्तुभ शर्मा, संयुक्त आयुक्त रावचरण सिंह बराड़, जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। लुधियाना सेंट्रल जेल में पिछले कुछ समय से लगातार कैदियों प हवालातियों से मोबाइल बरामद होने के मामलों व जेल में गैंगवार की घटनाओं के चलते जेल मंत्री अचानक सेंट्रल जेल के औचक निरीक्षण में पहुंचे। इस बीच जेल मंत्री के सामने ही बैरकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि इस दौरान जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।
अधिकारियों को लगाई फटकार
जेल के अचानक दौरे पर पहुंचे जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जेल में मोबाइल मिलने व गैंगवार होने की सूचनाओं पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मोबाइल क्यों और कैसे अंदर जा रहे है। नशा कैसे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जैमर क्यों बंद पड़े है। इसकी रोकथाम की जाए। अन्यथा कार्रवाई होगी।