पंजाब के तरनतारन में कार पलटने से चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
चेन्नई हवाई अड्डे पर नौकरी करते थे दो दोस्त। छुट्टी पर पंजाब आए थे। वापस लौटे समय कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हो गई। मरने वालों में एक दोस्त के दो बच्चे भी शामिल हैं।
हादसा, पंजाब के तरनतारन के कस्बा हरीके में बुधवार सुबह हुआ। कार के बेकाबू होकर पलटने से कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो मासूम बच्चे ओर उनके पिता भी शामिल हैं। एक व्यक्ति घायल हो गया।
लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरदीप सिंह और जतिंदर सिंह में दोस्त हैं और दोनों चेन्नई हवाई अड्डे पर नौकरी करते थे। दोनों अपने-अपने गांव सभरा और किरतोवाल आए थे। आज सुबह जतिंदर का भाई वरिंदर कुमार उसे और उसके दोस्त को वापसी चेन्नई जाने के लिए गांव हरीके के बस अड्डे पर छोड़ने कार से जा रहा था।
कार में जतिंदर के बेटा और बेटी भी बैठ गए। जब वे गांव बूह हवेलियां पास पहुंचे तो कार बेकाबू होकर सड़क पर पलटी खाते हुए खाई में जा गिरी। हादसे के बाद लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकला।
इससे जतिंदर कुमार, उसके दोनों बच्चों और दोस्त हरदीप सिंह पर मौत हो गई। कार चला रहा वरिंदर कुमार बुरी तरह घायल हो गया।