फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में हादसा: टिकरी बॉर्डर जा रहे पंजाब के किसानों को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 फुट तक घसीटा, एक की मौत

Thu, 25 Nov 2021 12:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)

सार

हरियाणा के सोनीपत में ट्रक ने किसानों की ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में पंजाब के एक किसान की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य घायल है। दो ट्रैक्टरों में पंजाब के 35 किसान टीकरी बॉर्डर जा रहे थे। रोहतक-पानीपत हाईवे पर स्थित गांव माहरा के पास वे हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते किसान और मृतक की फाइल फोटो (इनसेट में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक-पानीपत हाईवे पर बुधवार रात गांव माहरा के पास पंजाब के किसानों की ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक दो किसानों को करीब 20 फुट तक घसीटते ले गया। हादसे में एक किसान की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से नाराज किसानों ने करीब दो घंटे हाईवे पर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। मृतक किसान की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत करा जाम खुलवाया और शव को गोहाना के नागरिक अस्पताल में रखवाया। बुधवार रात को पंजाब के बरनाला जिले के गांव डेलवा के 35 किसान दो ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर टिकरी बॉर्डर पर धरने में शामिल होने जा रहे थे। जब वह गोहाना के पास रोहतक-पानीपत हाईवे पर स्थित गांव माहरा के पास पहुंचे तो वहां एक ढाबे के पास खाना खाने को रुके, यहां पर किसान बलजीत सिंह ट्राली के पीछे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, किसान ट्राली और ट्रक के बीच आ गया। इसी बीच ट्राली में बैठे बलवंत सिंह भी सिलिंडर से टकराकर घायल हो गए। 

बलजीत सिंह को ट्रक चालक करीब 20 फुट तक घसीटते ले गया और मौके से ट्रक लेकर भाग निकला। इससे गुस्साए किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया और शव को गोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब के किसानों ने मृतक किसान के बेटे को सरकारी नौकरी देने व आर्थिक मदद की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें