फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में धोखा मिला तो वकील ने उठाया घातक कदम, फूट-फूटकर रोई मां

Sun, 13 Nov 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
निगला जहर
विज्ञापन
वकील को साथी वकील से प्यार हो गया, लेकिन धोखा मिला। आहत होकर उसने वो घातक कदम उठाया कि मां फूट-फूट कर रोई। घटना पंजाब के अमृतसर की है। जिला कचहरी की महिला सहायक अटार्नी (सरकारी वकील) को एक वकील से प्यार हो गया। दोनों के बीच यह सिलसिला करीब डेढ़ साल चला।
विज्ञापन


सरकारी वकील इस संबंध के प्रति बेहद गंभीर हो गई। इस दौरान प्रेमी उसे शादी करने का झांसा देता रहा और दोनों के बीच नजदीकी रिश्त बन गए। बाद में प्रेमी शादी करने से साफ मुकर गया।

इस झटके को प्रेमिका सहन न कर सकी और जहर खाकर जान दे दी। यहां जिला अदालत में सहयाक अटार्नी प्रदीप कौर ने सल्फास की गोलियां निगल लीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान प्रदीप कौर ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में छेहरटा पुलिस ने बटाला की अदालत में सरकारी वकील यादविंदर सिंह उर्फ सोनी के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसीपी जेपी सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

शादी का झांसा देता रहता था यादविंदर

Couple
छेहरटा की आफिसर कालोनी निवासी रविंदर सिंह की पत्नी सुरिंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा बेटा गुरतेज सिंह पिछले कुछ सालों से आस्ट्रेलिया में रह रहा है। परिवार मूल रूप से खेतीबाड़ी व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। बेटी प्रदीप कौर कचहरी में बतौर सरकारी वकील प्रैक्टिस कर रही थी।

पीड़ित परिवार ने छेहरटा पुलिस को बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले वेरका में रहने वाले वकील यादविंदर सिंह से प्रदीप कौर का प्रेम संबंध बन गया। यादविंदर उसे शादी करने का झांसा देता रहा। बाद में प्रदीप कौर ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह इससे साफ मुकर गया।

इससे प्रदीप कौर बेहद परेशान हो गई। वह शाम को ऊपर वाले कमरे में चली गई और सल्फास की गोलियां निगल ली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने प्रदीप कौर की मां की शिकायत पर वकील यादविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें