सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
उधर, पठानकोट में विधानसभा चुनाव के लिए एसडी कालेज में इवीएम लेने जा रहे दो अध्यापकों की एक्टिवा को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण एक ट्रक के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पठानकोट के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। घायल को अस्पताल लाया गया।
हादसा शुक्रवार सुबह पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे, चक्की लाई ओवर के पास घटित हुआ। मृतक की पहचान सीनियर सेकेंडरी स्कूल बधानी के प्रिंसिपल जगीर सिंह निवासी जंडवाल के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान हरियाल प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर रामप्रकाश निवासी जंडवाल के रूप में हुई है।
सिविल अस्पताल में दाखिल घायल राम प्रकाश ने बताया कि वह और जगीर सिंह एक्टिवा पर एसडी कालेज में इवीएम लेने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस कारण पीछे बैठे जगीर सिंह सड़क पर गिर गए और ट्रक का एक टायर उनके ऊपर से गुजर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भगाने में सफल रहा।