आरआरएस डेवलपर्स और शर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक भारत भूषण शर्मा ने मनोहर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शंस के तरमिंदर पर जमीन के नाम पर पांच करोड़ 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
प्रेस कान्फ्रेंस में शर्मा ने बताया कि जून 2011 में उन्होंने मुल्लापुर के पास गांव हमोरा में 15 हजार गज जमीन लेने के लिए प्रापर्टी डीलर तरमिंदर से सौदा किया था।
जमीन के लिए 59 लाख कैश और चार करोड़ 58 लाख रुपये का डीडी दिया था। शर्मा ने आरोप लगाया कि रुपये लेने के बाद तरमिंदर ने जमीन देने से इंकार कर दिया और बाद में रुपये देने से भी मना कर दिया।
शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने मनोहर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शंस को आठ बार नोटिस भेजा था।
उन्होंने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा पुलिस धोखाधड़ी का केस रजिस्ट्रर करने की सिफारिश कर चुकी है। वहीं आर्थिक अपराध शाखा पुलिस मामले की जांच कर रही है।