फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एसआई ने पीटा और जब्त कर ली बाइक'

Wed, 25 Jun 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
14 वर्षीय लड़के ने ट्रैफिक पुलिस के एसआई धर्मपाल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। किशोर ने कहा कि एसआई ने उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली और चालान काटने के बाद उसे पीटा।
विज्ञापन


उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। बापूधाम निवासी किशोर के पिता मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने एसआई के खिलाफ पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सेक्टर-34 थाने के एएसआई बचित्तर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मनीष कुमार ने एसआई के खिलाफ बेटे की पिटाई करने की शिकायत दी। इतने में एसआई धर्मपाल मौके पर आ गया। उसने भी शिकायत दी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर ली है। मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनका 14 वर्षीय बेटा दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से सेक्टर-34 जा रहा था।
विज्ञापन


सेक्टर-34 के चौक के पास एसआई धर्मपाल ने बेटे को बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करते रोक लिया। एसआई ने मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो उन्होंने होने से इंकार कर दिया। मनीष ने आरोप लगाया कि एसआई ने बेटे की पिटाई कर दी और उसके बाद चालान काटकर मोटरसाइकिल जब्त कर ली।

उसके बाद एसआई मौके से भाग गया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है न कि बच्चे की पिटाई। सेक्टर-34 में तैनात एएसआई बचित्तर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। मामले की रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को जल्द भेजी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें